Wednesday, October 21st, 2026

सबसे पहले पेण्ड्रा में मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा : भूपेश बघेल

पेंड्रा/रायपुर.

अंतिम चरण में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज गौरेला पेंड्रा मरवाही पहुंचे जहां उन्होंने मरवाही विधानसभा के कोटमी गांव और कोटा विधानसभा के पेंड्रा में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जहां जाते हैं वह मुझे गाली देते हैं, अगर वह ओबीसी हैं तो मैं भी ओबीसी हूं। वहीं उन्होंने कहा कि प्रदेश में अगर सरकार बनती है तो सबसे पहले जैसे पेण्ड्रा को जिले की सौगात दी गई थी वैसे ही सबसे पहले पेण्ड्रा में मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा।

दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होना है जिसमें 70 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होना है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगातार ताबड़तोड़ चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री बघेल आज जीपीएम जिले के दौरे में थे जहां वे पहले मरवाही विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. केके ध्रुव और कोटा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव के पक्ष में सभा को संबोधित किया। जनसभा के दौरान सीएम बघेल ने पूर्व सीएम रमन सिंह और केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। अपने घोषणा पत्र के सभी प्रमुख बिंदुओं को गिनाया इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र की मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी जहां भी जाते हैं मुझे गाली देते हैं। सीएम ने कहा कि राजनांदगांव से लेकर तेलंगाना तक मुझे गाली देते हैं यदि उन्हें कोई कुछ बोलता है तो वह ओबीसी वर्ग के हो जाते हैं तो मैं भी तो ओबीसी वर्ग का ही हूं। वहीं कोटा विधानसभा के पेंड्रा में मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे हमारी सरकार बनी तो हमने सबसे पहले गौरेला पेण्ड्रा मरवाही को जिले की सौगात दी थी वैसे ही अगर हमारी सरकार बनती है तो सबसे पहले पेण्ड्रा में मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा।

वहीं पत्रकारों से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा का काम है, राम नाम जपना पराया माल अपना। 15 साल में इन्होंने राम के लिए कोई काम नहीं किया हमने पांच साल में चंदखुरी से लेकर छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में राम और कौशल्या मां की भव्य प्रतिमाएं लगवाई हैं। राम हमारे दिल में बसते हैं वे छत्तीसगढ़ के भाचाराम हैं, हमारा तो रिश्ता है ये लोग राम के नामपर वोट और नोट दोनो लेते हैं।

 

#PM Modi abuses me in every

Source : Agency

पाठको की राय