Tuesday, October 20th, 2026

सबसे पहले महाकालेश्वर मंदिर में मनी दीपावली

उज्जैन
 पूरे देश में आज सबसे पहले महाकालेश्वर मंदिर में दीपावली मनाई गई। यहां अल सुबह भस्मारती में बाबा महाकाल की फुलझड़‍ियों से आरती उतारकर भोग लगाया गया। इस बार तिथि मतांतर के कारण पुजारियों ने गुरुवार तड़के महाकाल मंदिर में दीपावली मनाई, यहां दीपावली के एक दिन पूर्व चतुर्दशी के दिन दीपोत्सव का त्योहार मनाने की परंपरा है। उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में कार्तिक अमावस्या से पहले चतुर्दशी पर दीपावली मनाने की परंपरा है, इस बार अमावस्या के दिन सुबह चतुर्दशी तिथि होने की वजह से गुरुवार तड़के दीपावली मनाई गई।

 

सबसे पहले महाकाल मंदिर में दीपावली

महाकाल मंदिर में चुतर्दशी के दिन ही दीपावली मनाने और अन्नकूट लगाने परंपरा है। आज सुबह चार बजे पुजारी परिवार की महिलाओं ने भगवान महाकाल को उबटन लगाया, इसके बाद सुगंधित द्रव्य और गर्म जल से स्नान कराकर नए वस्त्र और आभूषण धारण कराए गए और फिर श्रृंगार किया गया। इसके बाद महाकाल को अन्नकूट का भोग लगाकर फुलझड़ी से आरती की गई।

 

#महाकालेश्वर मंदिर

Source : Agency

पाठको की राय