Friday, October 23rd, 2026

CM योगी koo ऐप पर हुए सक्रिय भेजा पहला संदेश,Twitter से नाराजगी की जाहिर

 लखनऊ                     

भारत में  Twitter को मिला कानूनी संरक्षण अब खत्म हो गया है. Twitter का कानूनी संरक्षण खत्म होने को लेकर केंद्र सरकार ने कोई भी आदेश जारी नहीं किया है. इस बीच योगी सरकार ने Twitter के खिलाफ नाराजगी दिखानी शुरू कर दी है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने Twitter की बजाय koo ऐप के जरिए अपना पहला संदेश भेजा है.

सीएम योगी ने  koo ऐप पर अपने संदेश में लिखा- 'गाजीपुर में मां गंगा की लहरों पर तैरते संदूक में रखी नवजात बालिका ''गंगा'' की जीवन-रक्षा करने वाले नाविक ने मानवता का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया है. नाविक को आभार स्वरूप सभी पात्र सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा. प्रदेश सरकार नवजात बच्ची के लालन-पालन का संपूर्ण प्रबंध करेगी.'

गौरतलब है कि नए आईटी रूल्स का पालन नहीं करना ट्विटर को भारी पड़ गया है. ट्विटर को भारत में मिलने वाली लीगल प्रोटेक्शन यानी कानून सुरक्षा खत्म हो गई है. सरकार ने 25 मई को नए नियम लागू किए थे, लेकिन ट्विटर ने इन नियमों को अब तक लागू नहीं किया, जिसके बाद ये एक्शन लिया गया है.

हालांकि, सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान या आदेश जारी नहीं किया गया है. लेकिन क्योंकि ट्विटर ने अब तक नए आईटी नियमों को लागू नहीं किया, इसलिए उसका लीगल प्रोटेक्शन खुद-ब-खुद खत्म हो गया है. ट्विटर का लीगल प्रोटेक्शन का हटना बहुत गंभीर मसला है. अब ट्विटर भारतीय कानूनों के दायरे में आ गया है और उसे किसी भी आपत्तिजनक कंटेंट के लिए उसे जिम्मेदार ठहराया जा सकता है.

IT मिनिस्टर रविशंकर प्रसाद क्या बोले?
इस मामले पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने प्रतिक्रिया दी है. इंडिया टुडे से बातचीत में उन्होंने कहा कि टिकटॉक और अन्य ऐप को भी देश की सुरक्षा के मद्देनजर बैन किया गया था. ट्विटर को लेकर हमारे पास अथॉरिटी नहीं है उनका जो कुछ होता है अमेरिका से होता है. ट्विटर की मौजूदा व्यावस्था ऐसी है. गाइडलाइंस सोशल मीडिया के यूज को लेकर नहीं है, इसके मिसयूज और ऐब्यूज के खिलाफ है.

 

#CM योगी koo ऐप

Source : Agency

पाठको की राय