Tuesday, October 20th, 2026

रकुलप्रीत सिंह की ‘छतरीवाली’ का फर्स्ट लुक पोस्टर आउट

एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘छतरीवाली’ का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। रकुलप्रीत ने खुद भी फिल्म से अपना फर्स्ट लुक पोस्टर फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस पोस्टर के कैप्शन में रकुलप्रीत ने लिखा, बिना मौसम बरसात कभी भी हो सकती है। अपनी छतरी तैयार रखिए। पेश है ‘छतरीवाली’ का फर्स्ट लुक।" तेजस प्रभा विजय देवसकर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में रकुलप्रीत एक कॉन्डम टेस्टर की भूमिका में नजर आने वाली हैं। फिल्म में रकुलप्रीत के अलावा सुमित व्यास, सतीश कौशिक, राजेश तैलंग, प्राची शाह और रिवा अरोड़ा जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। ‘छतरीवाली’ को रॉनी स्क्रूवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं और हाल में लखनऊ में इसकी शूटिंग शुरू हो गई है। फिल्म में रकुलप्रीत एक छोटे शहर की बेरोजगार लड़की की भूमिका में नजर आएंगी, जिसे नौकरी की सख्त जरूरत है। अंत में उसे कॉन्डम टेस्टर की नौकरी मिलती है, जिसे उसे सबसे छिपाना पड़ता है।

 

Source : Agency

पाठको की राय