Sunday, October 25th, 2026

कॉलेजों में दाखिले के लिए पहली सूची होगी 18 को जारी

रायपुर
12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण कर विभिन्न संकायों में प्रवेश लेने के लिए छात्र-छात्राओं ने आॅनलाइन आवेदन किया है जिसकी अंतिम तिथि 17 अगस्त हैं। इस बीच रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय प्रथम वर्ष में प्रवेश करने वाले छात्र-छात्राओं की पहली मेरिट सूची 18 अगस्त को जारी करेगा जिसमें बीए, बीकाम, बीएससी, बीएससी होम साइंस, बीबीए, बीसीए समेत तमाम स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा।

कालेजों में प्रवेश के लिए 31 अगस्त तक प्रक्रिया पूरी करनी है जिसके पहले चरण में 18 अगस्त को पहली मेरिट सूची जारी होगी, इसके बाद 24 अगस्त तक दाखिले और फीस भरने की अनुमति मिलेगी। इसके बाद रिक्त सीटों की जानकारी दी जाएगी। पहले चरण में दाखिले के बाद जो भी सीटें बचेगी उनके लिए दोबारा 25 से 26 अगस्त तक आनलाइन आवेदन मंगाए जाएंगे। इसके बाद 31 अगस्त तक रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। 31 अगस्त के बाद उचित कारण बताते हुए 15 सितबंर तक कुलपति के आदेश पर ही दाखिला दिया जा सकेगा।

 

#First list

Source : Agency

पाठको की राय