Sunday, October 25th, 2026

12वीं सीबीएसई परीक्षा में 99.4 प्रतिशत अंक हासिल कर शुभी सूबे में प्रथम

बिलासपुर

एसईसीएल परिवार की शुभी शर्मा ने 12वीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 99.4 प्रतिशत अंक हासिल करछत्तीसगढ़ राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वे एसईसीएल के मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री बी.पी. शर्मा एवं श्रीमती संगीता शर्मा की पुत्री हैं।

सुश्री शुभी शर्मा ने इंग्लिश कोर में 98 अंक, हिस्ट्री में 100 अंक, पोलिटिकल साईंस में 100 अंक, इकॉनॉमिक्स में 99 अंक एवं फिजिकल एजुकेशन में 100 अंक हासिल किया है। प्रारंभ से ही मेघावी सुश्री शुभी शर्मा ने कक्षा 10वीं सीबीएसई बोर्ड में 98 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किया था। सुश्री शुभी शर्मा ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों एवं मित्रों को दिया है। सुश्री शुभी शर्मा की इस उल्लेखनीय सफलता पर एसईसीएल परिवार ने शुभी को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है।

 

Source : Agency

पाठको की राय