Friday, October 23rd, 2026

फर्स्ट डोज के कवरेज से 100% के करीब पहुंचा वैक्सीनेशन

भोपाल
राजधानी में फर्स्ट डोज के वैक्सीनेशन का कवरेज अगले दो-तीन दिनों में सौ फीसदी के करीब पहुंचने वाला है। अब तक जिले में 99 फीसदी से भी ज्यादा टीकाकरण हो चुका है।

जिला टीकाकरण टीम के  आज भी टीकाकरण किया जा रहा है। वहीं, 8 मोबाइल वैनों से डोर टू डोर टीके लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा गर्भवती व धात्री महिलाओं को घर-घर जाकर वैक्सीनेशन किया जा रहा है। अब तक जिले में 1934522 को पहला एवं 940339 को दूसरा डोज लगाया जा चुका है। अगले दो से तीन दिनों में इसके सौ फीसदी कवरेज की संभावना है।

एडीएम संदीप केरकट्टा ने बताया कि नॉन वैक्सीनेटेड लोगों का सर्वे कराया जा रहा है। अगले एक-दो दिन में इसकी स्पष्टता हो जाएगी।

स्वास्थ्य संचालनालय ने हेल्थ बुलेटिन जारी कर बताया कि प्रदेश में कोरोना के केसों में जमकर गिरावट हो रही है। अब सिर्फ प्रदेशभर में 90 मरीज ही एक्टिव हैं। वहीं, पिछले दिन 12 नए मामले  सामने आए। इनमें से इंदौर में सबसे ज्यादा 5 पॉजिटिव केस आए हैं। इसके अलावा जबलपुर में 3, भोपाल में 2 एवं निवाड़ी व नरसिंहपुर में एक-एक मरीज मिले हैं। भोपाल सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि अब तक जिले में अब सिर्फ 15 पॉजिटिव के स ही एक्टिव हैं।

 

#vaccination

Source : Agency

पाठको की राय