Wednesday, October 21st, 2026

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में पुरानी रंजिश को लेकर फायरिंग, दो घायल

अलीगढ़
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में पुरानी रंजिश को लेकर फायरिंग हुई है। इस गोली की जद में आकर दो कर्मचारी घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। हमलावर तमंचा लहराकर मौके से फरार होने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पकड़ लिए गए। इस वारदात की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। सिविल लाइंस थाने में मिंटू सर्किल स्कूल के पास इस घटना को अंजाम दिया गया।

वहीं, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के प्रॉक्टर ने घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया, “एएमयू कैंपस में जो भी गोली का शिकार हुए हैं, उन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इसके अलावा, हमारे सिक्योरिटी कर्मचारियों ने उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ जारी है। जैसे ही कोई जानकारी सामने आती है, तो आपके साथ उसे साझा किया जाएगा।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, हमलावर स्थानीय थे। हमलावरों में से एक का नाम नदी और दूसरे का नाम कलीम बताया जा रहा है। दोनों आपस में भाई बताए जा रहे हैं। दोनों ने तीन से चार राउंड गोलियां चलाईं। हमलावरों का यूनिवर्सिटी से कोई ताल्लुक नहीं है।

पहले माना जा रहा था कि दोनों हमलावरों यूनिवर्सिटी के छात्र हो सकते हैं, लेकिन अब पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि इन दोनों का यूनिवर्सिटी के कोई कनेक्शन नहीं है। ये दोनों ही स्थानीय हैं।

इसके अलावा, इस घटना पर पुलिस का बयान भी सामने आया है। पुलिस ने अपने बयान में कहा कि हम इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। किसी ने भी यूनिवर्सिटी की शांति-व्यवस्था में खलल पैदा करने की कोशिश की है। इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

#In Aligarh Muslim University

Source : Agency

पाठको की राय