Saturday, October 24th, 2026
Breaking
  •    आईआईटी भिलाई के छठे दीक्षांत समारोह में 313 विद्यार्थियों को मिली उपाधियाँ, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी स्वर्ण पदक से सम्मानित  •    योगी सरकार में बेटियों के विवाह की पहल लोकप्रियता के शिखर पर, सामूहिक विवाह योजना में 1.16 लाख से अधिक आवेदन  •    जातीय कला, संस्कृति और हुनर को मिलेगा नया बाजार, कारीगरों की आर्थिक समृद्धि का सशक्त माध्यम बनेगा ‘आदि बाजार 2026’ : मंत्री रामविचार नेताम  •    नर्मदा सिंचाई परियोजना से धार-झाबुआ के 260 गांवों को लाभ, 57 हजार हेक्टेयर जमीन होगी सिंचित  •    भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित पुस्तकों के लेखन के लिए भोपाल में दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ शुभारंभ

हापुड़ कचहरी गेट पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हरियाणा से पेशी पर लाए गए कैदी की हत्‍या

हापुड़
यूपी के हापुड़ में कचहरी के गेट के पास ताबड़तोड़ फायरिंग कर एक कैदी की हत्‍या कर दी गई। बताया जा रहा है कि मारे गए कैदी को हरियाणा से पेशी पर लाया गया था। फायरिंग की घटना में हरियाणा पुलिस का एक सिपाही भी घायल है। मिली जानकारी के अनुसार मारा गया कैदी लाखन हरियाणा के अन्नागपुर का रहने वाला था। वह वर्ष 2019 में धौलाना क्षेत्र में हुई हत्या के आरोप में जेल में बंद था। मंगलवार को उसे पेशी पर हापुड़ कोर्ट लाया गया था लेकिन कोर्ट के गेट के पास ही बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना में लाखन के साथ ड्यूटी पर आया हरियाणा पुलिस का सिपाही घायल हो गया।

प्रत्‍यक्षदर्शियों के अनुसार फायरिंग की ये घटना तब हुई जब कैदी को पुलिस वैन से उतारा जा रहा था। ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घटनास्‍थल पर गोली लगने से तड़प रहे कैदी को लेकर पुलिसकर्मी आनन-फानन में अस्‍पताल पहुंचे जहां थोड़ी देर बाद डॉक्‍टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, गोली लगने से घायल सिपाही का इलाज चल रहा है।  कचहरी जैसे सुरक्षित क्षेत्र में इस तरह ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना से सनसनी फैल गई है। मौके पर जिले के सभी बड़े पुलिस अफसर पहुंचे हैं। फिलहाल पुलिस अधिकारी इस बारे में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। पुलिस सुत्रों का कहना है कि यह गैंगवार का मामला हो सकता है। पुलिस फायरिंग कर फरार हुए बदमाशों को पकड़ने की कोशिश कर रही है। मारे गए कैदी के बारे में पूरी जानकारी कर हमलावरों का पता लगाया जा रहा है।

 

#Firing

Source : Agency

पाठको की राय