Wednesday, October 21st, 2026

ढाई मिनट में 150 राउंड फायरिंग, अतीक अहमद के परिवार का एक और वीडियो वायरल

प्रयागराज
उमेश पाल हत्याकांड के बाद अतीक का पुराना वीडियो लगातार वायरल किया जा रहा है। गुरुवार को एक और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। इसे अतीक की पाठशाला के नाम से टैग किया गया। इस वीडियो में एक शादी समारोह में अतीक अपने दूसरे नंबर के बेटे अली को ऑटोमेटिक पिस्टल से फायरिंग करना सिखा रहा है। वर्ष 2016 के इस वीडियो में अतीक का बेटा अली पिस्टल से तबाड़तोड़ हवाई फायरिंग कर रहा है। वीडियो में दूसरी तरफ से अशरफ भी फायरिंग कर रहा है। इस 2:30 मिनट की वीडियो में तकरीबन डेढ़ सौ राउंड फायरिंग की जाती है।

आपको बता दें कि 2016 के इस वायरल वीडियो में अतीक के साले शमी अहमद शादी में अशरफ समेत अन्य अतीक के गुर्गे बैठे दिखाई दे रहे हैं। अतीक की गुर्गे हवाई फायरिंग कर रहे हैं। 2:30 मिनट की वीडियो में तकरीबन डेढ़ सौ राउंड फायरिंग की जाती है। अशरफ के साथ ही अतीक का बेटा अली बैठा दिखाई दे रहा है। अशरफ से पिस्टल देकर फायरिंग करने के लिए कहता है। अली फायरिंग की कोशिश करता है लेकिन गोली नहीं चलती है। इसके बाद अशरफ दोबारा पिस्टल लोड करके अली को देता है जिसके बाद अली कई राउंड फायरिंग करता है। अगल-बगल बैठे लोग अली को शाबाशी देते हैं। अली के फायरिंग करते ही एक साथ कई राउंड राइफल पिस्टल ओं की फायरिंग शुरू हो जाती है।

 

 

#उमेश पाल हत्याकांड

Source : Agency

पाठको की राय