Wednesday, October 21st, 2026

पंजाब नेशनल बैंक में लगी आग से मचा हड़कंप, बैंक में भारी नुकसान की संभावना

रायबरेली
ऊंचाहार थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह नगर की पंजाब नेशनल बैंक में आग लग गई। चपरासी सुबह जब बैंक खोलने पहुंचे तो बैंक में धुआं भरा था।

आग लगने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस व फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग बुझानी शुरू की।

बैंक में धुएं के गुबार की वजह से फायरकर्मियों को आग बुझाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। आग लगने से बैंक में भारी नुकसान की संभावना जताई जा रही है।

 

#bank

Source : Agency

पाठको की राय