Saturday, October 24th, 2026

महाराष्ट्र की दवा कंपनी में लगी आग

नई दिल्ली
कोरोना की महामारी के बीच दवा कंपनियों का काम काज अधिक बढ़ गया है। इस सब के बीच एक फार्मा कंपनी में आग लगना किसी बड़ी क्षति से कम नहीं। दरअसल महाराष्ट्र के रत्नागिरी में एक फार्मा कंपनी एमआर फार्मा में आग लगने की खबर है। आग का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में फैक्ट्री से निकलता तेज धुआं काफी डराने वाला है। इस देखकर लोग सड़क पर भागते नजर आ रहे हैं। हालांकि आग को बुझा दिया गया है और कोई हताहत नहीं हुआ है। मामले में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

 

 

#Fire in

Source : Agency

पाठको की राय