Saturday, October 24th, 2026

मुजफ्फरपुर में वलसाड एक्सप्रेस में लगी आग, बुझाने के दौरान अग्निशमन सिलेंडर फटने से RPF कांस्टेबल की मौत

मुजफ्फरपुर.

मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर वलसाड एक्सप्रेस की एक बोगी में ब्लास्ट होने से एक आरपीएफ जवान की मौत हो गई। बोगी में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई थी। आरपीएफी की टीम आग पर काबू पाने में जुट गई। उसी वक्त कांस्टेबल विनोद कुमार छोटा फायर सिलेंडर ( फायर एक्सटिंग्विशर) लेकर आग बुझाने की कोशिश करने लगे।

इसी दौरान फायर सिलेंडर ब्लास्ट कर गया। हादसा इतना भीषण था कि विनोद कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। रेलवे की पूरी ने विनोद कुमार को अस्पताल में भर्ती करवाया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि वलसाड एक्सप्रेस सोमवार की सुबह साढ़े छह बजे मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर आई थी। कुछ देर बाद ट्रेन की एस-आठ बोगी के शौचालय में आग लपटें निकलने लगीं। आग की सूचना रेलवे और आरपीएफ की टीम यहां पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई। आरपीएफ जवान विनोद कुमार भी आग पर काबू पाने के लिए पहुंचे। उन्होंने फायर सिलेंडर से आग पर काबू पाने की कोशिश पाने लगे। एक फायर सिलेंडर खत्म हो गया लेकिन आग की लपटें कम नहीं हुई। इसी बीच उन्होंने दूसरे फायर सिलेंडर से आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे। सिलेंडर का लॉक जैसे ही खोला वैसे ही सिलेंडर ब्लास्ट कर दिया। इसमें विनोद कुमार की मौत हो गई।

आरा के रहने वाले थे विनोद कुमार
आरपीएफ ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई। आरपीएफ के अनुसार, कांस्टेबल विनोद कुमार आरा नगर क्षेत्र के रहने वाले थे। दो साल से मुजफ्फरपुर आरपीएफ पोस्ट में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। टीम ने उनके परिवार को सूचना दे दी है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

 

#RPF constable#Valsad Express

Source : Agency

पाठको की राय