Wednesday, October 21st, 2026

बीजापुर में गारमेंट फैक्ट्री में लगी आग, घटना में 20 लाख रुपये के कपड़े जलकर हुए राख, जांच में जुटी पुलिस

बीजापुर.

मांझीगुड़ा स्थित गारमेंट फैक्ट्री में सोमवार को आग लग गई। आग की खबर से अफरा-तफरी मच गई। हालांकि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। पुलिस के अधिकारियों ने बताया की इस आगजनी की घटना को शरारती तत्वों द्वारा अंजाम दिया गया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। एसपी आजनेय वार्ष्णेय ने बताया की इस घटना में लगभग 20 लाख रुपये की कीमत तक के कपड़े जलकर राख हो गए। हालांकि फैक्ट्री के अंदर रखी मशीनें सुरक्षित हैं और इस घटना में किसी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

 

#Clothes worth Rs 20 lakh

Source : Agency

पाठको की राय