Thursday, October 22nd, 2026

छत्तीसगढ़ में गर्मी के कहर से लगी आग, सरगुजा में हजारों हेक्टेयर जंगल हुए खाक

 सरगुजा।

देश में बढ़ती गर्मी का असर दिखना शुरू हो गया है। छत्तीसगढ़ के सरगुजा और उदयपुर के जंगलों में भीषण आग लगी है। हालांकि जंगल के कुछ हिस्सों में आग पर काबू पा लिया गया है लेकिन आग तेजी से बढ़ती जा रही है। दूसरी ओर वन विभाग के कर्मचारी भी अपनी 12 मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं, जिससे विभाग की परेशानी और ज्यादा बढ़ गई है।

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले की उदयपुर फॉरेस्ट रेंज के कई गांवों में आग ने तांडव मचाया है। घटबर्रा, चकेरी, सोन तराई, बासेन समेत अधिकतर गांवों तक आग पहुंच चुकी है। जानकारी के मुताबिक, इस आग से हजारों हेक्टेयर जंगल जलकर खाक हो गए हैं। वहीं कई इलाकों में ग्रामीण आग बुझाने का काम कर रहे हैं।

गांववालों की मदद से बुझाई जा रही आग
वन विभाग के एक अफसर ने बताया कि वनकर्मियों की हड़ताल की वजह से आग पर काबू पाना थोड़ा मुश्किल हो रहा है लेकिन फायर वाचर और चौकीदार लगातार इसपर नजर जमाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण भी आग बुझाने में काफी मदद कर रहे हैं।

 

#गर्मी के कहर

Source : Agency

पाठको की राय