Friday, October 23rd, 2026

इस्पात संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस 6 में लगी आग

भिलाई

भिलाई इस्पात संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस 6 में आग लग गई है। संयंत्र में आगजनी की घटना कैसी हुई इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। आग की सूचना मिलते ही संयंत्र की फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी हुई हैं। फिलहाल प्‍लांट में किसी की भी प्रकार की जनहानि की खबर नहीं मिली है। इस घटना से संयंत्र के भीतर अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई।आग की लपटें इतनी तेज हैं कि देखते ही देखते पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया।


घटना की सूचना मिलते ही प्रबंधन के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। आग लगने की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं आग लगने से कितना नुकसान हुआ इसका पता नहीं चल पाया है। बतादें कि अप्रैल महीने में भी भिलाई स्टील प्लांट के स्टील मेल्टिंग शाप क्रमांक 2 के कास्टर क्रमांक 6 के वाटर और एयर टनल एरिया में आग लग गई थी। इस हादसे में चार ठेका मजदूर बुरी तरह झुलस गए थे।

 

Source : Agency

पाठको की राय