Tuesday, October 27th, 2026

इलाहाबाद HC के पास महाधिवक्ता कार्यालय भवन में लगी आग, फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर

प्रयागराज
प्रयागराज में रविवार की सुबह इलाहाबाद हाई कोर्ट के पास महाधिवक्‍ता कार्यालय की बिल्डिंग में आग लग गई। आग सातवीं और आठवीं मंजिल में लगी। सूचना मिलने ही पुलिस के साथ ही दमकल की गाड़ियां पहुंची। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग बुझाने की कोशिश की। इस दौरान फायर ब्रिगेड के दो कर्मियों का हाथ भी झुलस गया है। प्रशासन व पुलिस के तमाम अधिकारी भी पहुंच गए हैं। एसएसपी शैलेश कुमार ने कहा, "सुबह आग लगने की खबर मिली थी, 15 गाड़ियां मौके पर हैं। पांचवे, छठे व सातवें फ्लोर परआग पर काबू पा लिया गया है आठवें फ्लोर पर अभी आग बुझाने का काम चल रहा है।

किसी तरह की हताहत की खबर नहीं है।" महाधिवक्‍ता भवन की सातवीं और आठवीं मंजिल से धुआं निकलते देख राहगीरों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। कुछ ही देर में आग की लपटें उठने लगीं। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। वीआईपी भवन होने की वजह से इलाहाबाद हाई कोर्ट के महाधिवक्‍ता कार्यालय भवन पर प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी भी वहां पहुंच गए।

बिल्डिंग की ओर जाने वाले रास्‍ते पर आवागमन रोक दिया गया है। पीएसी और आरएएफ भी पहुंच गई है। आग बुझाने के लिए करीब दो दर्जन दमकल की गाड़ियां लगाई गई हैं। इस मामले में एसएसपी शैलेश कुमार ने कहा, "सुबह आग लगने की खबर मिली थी, 15 गाड़ियां मौके पर हैं। पांचवे, छठे व सातवें फ्लोर परआग पर काबू पा लिया गया है आठवें फ्लोर पर अभी आग बुझाने का काम चल रहा है। किसी तरह की हताहत की खबर नहीं है।"
 

 

#महाधिवक्ता कार्यालय भवन

Source : Agency

पाठको की राय