Monday, October 19th, 2026

ओडिशा के बौध जिले में पुआल के ढेर में लगी आग, दो बच्चों की जलने से मौत

भुवनेश्वर।

ओडिशा के बौध जिले में शनिवार को पुआल के ढेर में आग लगने से दो बच्चों की मौत हो गई। घटना सदर ब्लॉक के मुंडीपदर पंचायत के बौनसुनी में हुई। पुलिस अधिकारी के अनुसार, एक लड़का आठ और दूसरा पांच साल का था।

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने घटना पर दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। पुलिस अधिकारी के अनुसार, शाम को ठंड के कारण लड़के अपने घर के बाहर आग के पास बैठे थे। इस बीच, आग फैलने लगी, तो लड़कों ने खुद को बचाने के लिए पुआल के ढेर में शरण ली। हालांकि, आग ढेर तक पहुंच गई। आग लगने के बाद बच्चों ने चीखना शुरू कर दिया। उनकी चीख-पुकार सुनने के बाद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्हें तुरंत बौनसुनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। बाद में, बौध जिला अस्पातल ले जाया गया, लेकिन दोनों की मौत हो गई।

 

#Odisha#children burnt#straw stack Fire

Source : Agency

पाठको की राय