Thursday, October 22nd, 2026

पटाखा फैक्ट्री में लगी आग, 1 की मौत, कई घायल, एंबुलेंस की मदद से पांच घायलों को पीजीआई रोहतक भेजा

हरियाणा
सोनीपत के गांव रिढाऊ में शनिवार सुबह एक पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई। इस हादसे में कई एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। आग लगने के बाद एंबुलेंस की मदद से पांच घायलों को पीजीआई रोहतक भेजा गया है। घटनास्थल पर दमकल गाड़ियां आग बुझाने के लिए पहुंच गई हैं।

धमाके का कारण
बताया जा रहा है कि धमाके का कारण गैस सिलेंडर का लीक होना था। यह फैक्ट्री अवैध रूप से संचालित हो रही थी और धमाका सुबह के समय हुआ। गांव के लोगों को धमाके के बाद ही फैक्ट्री के अस्तित्व का पता चला।

फैक्ट्री की जानकारी
फैक्ट्री कब से चल रही थी, इस बारे में अभी कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस और प्रशासन इस मामले की जांच कर रहे हैं। ग्रामीणों में चिंता का माहौल है और ऐसे हादसों से सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

 

#Fire broke out in a firecracker factory

Source : Agency

पाठको की राय