ताइवान की बिल्डिंग में लगी आग, 46 लोगों की मौत
काऊशुंग
दक्षिणी ताइवान में गुरुवार रात एक रिहायशी इमारत में भीषण आग लग गई। ताजा जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 46 लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा लोग झुलस गये। काऊशुंग शहर के दमकल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक एक 13 मंजिला रिहायशी बिल्डिंग में तड़के करीब तीन बजे आग लगी। आग बेहद भयंकर थी और इसने इमारत की कई मंजिलों को नष्ट कर दिया। दमकलकर्मियों ने निचली मंजिलों की आग बुझा दी है, और तलाश और बचाव अभियान जारी है। अधिकारियों ने बताया कि 55 लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। दोपहर तक दमकलकर्मी खोज और बचाव कार्य में जुटे रहे। अभी तक आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है।
Source : Agency

पाठको की राय