Saturday, October 24th, 2026

मुंबई के खार में सात मंजिला इमारत में आग लगी

मुंबई
मुंबई के उपनगर खार पश्चिम में गुरुवार शाम एक सात मंजिला इमारत में आग लगने से 40 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई, जबकि 10 वर्षीय लड़की सहित दो अन्य को बचा लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि शाम करीब सात बजे नूतन विला इमारत में आग लग गई और दमकल की गाड़ियां 20 मिनट के भीतर मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने बताया कि आठ दमकल गाड़ियां और छह जेटी अन्य उपकरणों के साथ घटनास्थल पर भेजी गई हैं और आग बुझाने का काम देर रात तक जारी है। आग की लपटें उस डक्ट में फैल गईं जिससे इमारत की बिजली के तार गुजरते हैं। अधिकारी ने बताया कि बहुत जल्द इमारत के बड़े हिस्से में धुआं भर गया और दमकल कर्मियों को सांस लेने के उपकरण का इस्तेमाल करना पड़ा। उन्होंने संगीता ठाकुर (45) और पलक जगवानी (10) को बचाया, लेकिन उसी कमरे में फंसी हेमा जगवानी (40) का दम घुटने लगा और हिंदुजा अस्पताल में पहुंचते ही उसे मृत घोषित कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
 

 

#Fire break

Source : Agency

पाठको की राय