Thursday, October 22nd, 2026

बिलासपुर के मैग्नेटो मॉल में लगी आग,अफरा तफरी मची


बिलासपुर

न्यायधानी बिलासपुर से मंगलवार शाम बड़ी खबर है। यहां के मैग्नेटो मॉल में भीषण आग लगी है। आग लगने से मॉल में अफरा तफरी मच गई है। आनन फानन में मॉल को खाली कराया गया है। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। काफी जद्दोजहद के बाद आग पर काबू पाया गया।
बताया जाता है कि सेकेंड फ्लोर के फूड कोर्ट के किचन में आग लगी थी। शॉर्ट सर्किट से की वजह से आग लगी थी, सूचना पर पुलिस, दमकल और एसडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद रही। सभी आग बुझाने के काम में लगे रहे।

 

Source : Agency

पाठको की राय