Saturday, October 24th, 2026

सेल के बोकारो संयंत्र में लगी आग, 15 श्रमिकों को चिकित्सकीय निगरानी में रखा

बोकारो.

भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड (सेल) के बोकारो इस्पात संयंत्र में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। इस घटना के बाद लगभग 15 श्रमिकों को निगरानी में रखा गया है। अधिकारियों के मुताबिक, यह एहतियाती कदम है और सभी कर्मी खतरे से बाहर हैं।सेल के अधिकारी ने कहा कि घटना में फिलहाल किसी की मौत की कोई जानकारी नहीं मिली है।

उन्होंने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब बोकारो संयंत्र की मिश्रित गैस पाइपलाइन में रखरखाव का काम किया जा रहा था। उन्होंने कहा, ‘‘पाइप लाइन से किसी भी गैस का रिसाव नहीं हुआ है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।’’ उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं।

 

#SAIL's plant

Source : Agency

पाठको की राय