Monday, October 19th, 2026

मध्य प्रदेश के इंदौर मेदांता अस्पताल में आग लगी, आईसीयू की घटना से दहशत

भोपाल

इंदौर के मेदांता अस्पताल की चौथी मंजिल स्थित आईसीयू में आज शाम को आग लग गई जिससे मरीजों व उनके अटैंडेंट में दहशत फैल गई। आईसीयू में उस समय दस मरीज भर्ती थे जिन्हें दूसरे आईसीयू में शिफ्ट किया गया और अब आग पर काबू पाने के बाद घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

इंदौर के विजयनगर इलाके में मेदांता अस्पताल है जिसकी चौथी मंजिल पर स्थित आईसीयू वार्ड में रविवार शाम को अचानक आग लग गई। आग लगने से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई थी। आग लगने का प्रारंभिक कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। एक मरीज के पीछे स्थित बिजली के एक बोर्ड से इस हादसे की शुरुआत हुई और धुआं निकलने से लोग डर गए। आग ज्यादा फैलती उसके पहले ही उस पर काबू पा लिया गया।

कोई हताहत नहीं
राहत की बात रही आग लगने के तुरंत बाद ही अस्पताल में लगे फायर उपकरणों की मदद से अस्पताल के कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया लेकिन इस दौरान पूरे वार्ड में धुआं भर गया था। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक बिजली के बोर्ड में शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी।

 

#मेदांता अस्पताल

Source : Agency

पाठको की राय