Thursday, October 22nd, 2026

live-in relationship में यौन शोषण की शिकायतों पर जांच के बाद ही FIR दर्ज होगी -गृह मंत्री मिश्रा

भोपाल
 गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने लिव इन रिलेशनशिप (live-in relationship) पर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि अब ऐसे मामलों में दुष्कर्म (rape) या यौन शोषण की शिकायतों पर गहराई से जांच के बाद ही FIR दर्ज की जाएगी। उन्होने कहा कि ज्यादातर मामलों में बाद में गवाह बदल जाते हैं या शिकायत झूठी पाई जाती है या फिर मामला संदिग्ध पाया जाता है। इसलिए अब पुलिस द्वारा पूरी तहकीकात के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।


गृह मंत्री पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे और उस दौरान उन्होने कहा कि अक्सर देखा गया है कि ये शिकायतें बाद में झूठी पाई गई। इसीलिए अब लिव इन रिलेशनशिप में दुष्कर्म की शिकायत मिलने पर पहले उसकी तफ्तीश होगी और फिर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। इसी के साथ एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर मामले में उन्होने बताया कि आरोपी राहुव नवलानी की गिरफ्तारी हो गई है। इंदौर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और उसके मोबाइल और अन्य डिवाइस जब्त कर लिया गया है और अब डाटा रिट्रीव किया जा रहा है। इसके माध्यम से जो जानकारी मिलेगी उस आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

 

#Narottam Mishra

Source : Agency

पाठको की राय