Tuesday, October 20th, 2026

जबलपुर भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

जबलपुर
 नगरीय निकाय चुनाव के दौरान मतदान के ठीक एक दिन पहले ग्वारीघाट क्षेत्र में वाहन रैली निकालने वाले भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के खिलाफ ग्वारीघाट पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है।

ग्वारीघाट टीआई भुमेश्वरी चौहान ने बताया कि नगरीय निकाय चुनाव के तहत छह जुलाई को मतदान होना था| इसके एक दिन पूर्व पांच जुलाई को ग्वारीघाट क्षेत्र में बादशाह हलवाई मंदिर के पास से भाजपा युवा मोर्चा के नेता योगेंद्र सिंह सहित अन्य ने वाहन रैली निकाली थी। शाम को करीब सात बजे निकाली गई रैली के दौरान सभी जय श्री राम एवं नर्मदा मैया के नारे लगाते हुए निकले थे। रैली निकालने के लिए उनके पास किसी भी प्रकार की अनुमति नहीं थी। रैली निकलने की सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा जांच की गई तो पाया गया कि आचार संहिता लगने एवं मतदान से कुछ घंटे पहले वाहन रैली निकालकर योगेंद्र सिंह एवं अन्य ने आचार संहिता का उल्लंघन किया है। इसकी शिकायत जिला प्रशासन की टीम में शामिल अधिकारियों ने दी थी, जिस पर आरोपित युवा मोर्चा के नेता योगेंद्र सिंह सहित 30 अन्य के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है।

 

#जबलपुर भाजपा युवा

Source : Agency

पाठको की राय