Wednesday, October 21st, 2026

निलंबित आरक्षक पटेल पर दर्ज हुआ एफआइआर

रायपुर
टिकरापारा थाना से विचाराधीन बंदी को भगाने के आरोप में निलंबित आरक्षक रावेंद्र प्रसाद पटेल पर एफआइआर दर्ज की गई है और उसके खिलाफ विभागीय जांच के लिए आरोप पत्र भी जारी किया गया है। आरक्षक पटेल विचाराधीन बंदी अनुपम कुमार झा को रायपुर कोर्ट में पेशी के लिए ले जा रहा था, उसी समय हथकड़ी सरका कर पेशी से पहले ही फरार हो गया। आरक्षक रावेंद्र प्रसाद पटेल को इस लापरवाही पर एसपी के आदेश पर निलंबित किया गया था।

उल्लेखनीय हैं कि फरार विचाराधीन बंदी अनुपम कुमार झा उर्फ अमर झा निवासी जिला वैशाली बिहार है। वह रायपुर के धनेली मुजगहन में रहता था। टिकरापारा थाने में हत्या और आर्म्स एक्ट के मामले अपराध दर्ज होने के बाद सिविल लाइन पुलिस के निर्देश पर आरक्षक रावेंद्र प्रसाद पटेल उसे 21 अक्टूबर को रायपुर कोर्ट में पेशी के लिए ले जा रहा था। अनुपम झा के खिलाफ डीडी नगर थाना थाने में भी हत्या, लूट और आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज था। इस दौरान वह पुलिस अभिरक्षा से पेशी के दौरान आरक्षक को चकमा देकर अनुपम फरार हो गया। भागने के बाद कुछ देर तक आरक्षक पटेल उसकी तलाश की। पता नहीं चलने पर थाने को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस कर्मियों में खलबली मच गई। टीआई ने इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी। अधिकारी के निर्देश पर आरक्षक को निलंबित कर दिया गया था। प्राथमिक जांच बाद आरक्षक के खिलाफ पुलिस पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के निर्देश देते हुए विभागीय जांच के लिए आरोपी पत्र भी जारी कर दिया है।

 

#FIR

Source : Agency

पाठको की राय