Tuesday, October 20th, 2026

बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री पर कोतवाली थाने में प्राथमिकी, सनातन और मंदिर पर दिया था विवादित बयान

पटना.

अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। पटना के कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। सनातन और मंदिर पर विवादित बयान देने का आरोप लगाया गया है। केस करने वाले का आरोप है ंकि शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर के बयान से करोड़ों हिन्दुओं की भावना को ठेस पहुंची है। उन्होंने सनातन और मंदिर पर टिप्पणी की है।

केस हिन्दू शिवभवानी सेना की ओर से दर्ज कराया गया है। हिन्दू शिवभवानी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष लव कुमार सिंह रुद्र ने कहा है कि शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने मंदिर को गुलामी का रास्ता बताकर देश के करोड़ों हिन्दुओं की भावना को ठेस पहुंचाने का काम किया है। इससे एक धर्म के लोगों की भावना आहत हुई है। इसलिए निवेदन है कि इस मामले को गंभीरता  लिया जाए और जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाए। दो दिन पहले एक कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने संबोधन के दौरान लोगों से पूछा कि अगर आप घायल हो जाएंगे तो कहां जाएंगे? मंदिर या अस्पताल? अगर आप शिक्षा चाहते हैं और अधिकारी, विधायक या सांसद बनना चाहते हैं तो क्या आप मंदिर या स्कूल जाएंगे? क्या शिक्षा आवश्यक नहीं है?...हमें छद्म हिंदुत्व और छद्म राष्ट्रवाद से सावधान रहना चाहिए। शिक्षा मंत्री ने कहा कि जब भगवान राम हममें से हर एक में और हर जगह रहते हैं, तो आप उन्हें खोजने के लिए कहां जाएंगे? जो स्थल आवंटित किए गए हैं, उन्हें शोषण का स्थल बना दिया गया है, जिसका उपयोग समाज में कुछ षड्यंत्रकारियों की जेबों को भरने के लिए किया जाता है। केंद्र की सरकार पर हमला बोलते हुए प्रो. चंद्रशेखर ने कहा कि देश में जो सामाजिक न्याय, शिक्षा, रोजगार और पाखंडवाद के खिलाफ जो बात करेगा उसे जीभ और गर्दन काटने पर पुरस्कृत करने का एलान किया जा रहा है। ताकि इन सभी मुद्दों पर बात ना करके देश की जनता उनके पाखंडवाद और ब्राह्मणवाद के रास्ते पर चलकर अशिक्षित रहे और उनकी हुकूमत चलती रहे।

 

#FIR against#Education Minister#controversial statement#Sanatan and temple.

Source : Agency

पाठको की राय