Saturday, October 24th, 2026

अजीत भारती पर एफआईआर, राहुल गांधी को हिंदू विरोधी कहने के आरोप

नई दिल्ली.

सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर अजीत भारती पर राहुल गांधी को कथित तौर पर 'हिंदू विरोधी' कहने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई गई है। यह शिकायत बेंगलुरु में एक वकील ने दर्ज कराई है। इस शिकायत में अजीत भारती पर अपने सोशल मीडिया पोस्ट और वीडियो में राहुल गांधी को हिंदू विरोधी कहने का आरोप लगाया गया है। अजीत भारती अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और वीडियो में हिंदुत्व को लेकर बहुत सक्रिय रहे हैं।

पिछले लोकसभा चुनाव में सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स ने बड़ी भूमिका निभाई थी। कुछ लोग मानते हैं कि मुख्यधारा की मीडिया ने हाल के दिनों में अपनी विश्वसनीयता बहुत अधिक खोई है और इसके बदले में लोगों ने सोशल मीडिया पर लोगों की बात सुनने पर ज्यादा ध्यान दिया। इस माहौल में अजीत भारती और ध्रुव राठी जैसे युवाओं की बातों को उनके समर्थक वर्गों के  द्वारा बहुत अधिक देखा-सुना गया था। हालांकि, सोशल मीडिया में तथ्यों की प्रामाणिकता पर बहुत सवाल खड़े हुए थे और यही कारण है कि आपत्तिजनक सूचना देने के कारण कई सोशल मीडिया इन्फूलूएंसर्स को मुकदमों का सामना भी करना पड़ रहा है। भोजपुरी की लोक गायिका नेहा सिंह राठौर पर भी आरएसएस पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

 

#Rahul Gandhi#Ajit Bharti#FIR against

Source : Agency

पाठको की राय