Wednesday, October 21st, 2026

खाद्य पदार्थों में मिलावट पर 459 के विरुद्ध एफआईआर, 38 के विरुद्ध एनएसए

भोपाल

आम नागरिकों को शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिये मिलावटखोरों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है। खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा मिलावट से मुक्ति अभियान में अब तक 459 मिलावटखोरों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है और 38 के विरुद्ध एनएसए की कार्यवाही की गई है।

नवम्बर-2020 से शुरू किये गये मिलावट से मुक्ति अभियान में 26 हजार 360 नमूनों की जाँच की गई। इनमें 4 हजार 903 असफल नमूने पाये गये। मिलावटखोरों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 8 खाद्य प्रतिष्ठान को नष्ट किया गया। खाद्य प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों में मिलावट पाये जाने पर 220 प्रतिष्ठान सील किये गये और 20 करोड़ 39 लाख रुपये की खाद्य सामग्री को जप्त किया गया। न्यायालय द्वारा अधिरोपित 3 करोड़ 79 लाख रुपये के अर्थदण्ड की वसूली भी की गई।

 

 

#खाद्य पदार्थों में मिलावट

Source : Agency

पाठको की राय