Tuesday, October 20th, 2026

होली पर सबसे बेहतरीन कैमरा वाले फोन की खोज करें, ऑफर्स देखें

होली पर स्मार्टफोन खरीदने का शानदार ऑफर दिया जा रहा है, जहां से सस्ते में स्मार्टफोन खरीदे जा सकेंगे। इन स्मार्टफोन में दमदार कैमरे के साथ पावरफुल डिस्प्ले और बैटरी ऑफर की जाती है। फोन में 4k वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा दी गई है।आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से...

Oppo Reno 11 Pro 5G

कीमत - 39,999 रुपये
फोन में 50MP IMX890 अल्ट्रा-क्लियर मेन कैमरा दिया गया है। फोन 2X ऑप्टिकल जूम के साथ आता है। फोन में 32MP IMX709 RGBW टेलीफोटो पोर्ट्रेट कैमरा और 8MP IMX355 अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 32MP IMX709 कैमरा दिया गया है। फोन के फ्रंट और रियर कैमरे से 30fps पर 4K वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे।

Oppo F25 Pro 5G

कीमत - 23,999 रुपये
फोन में 64MP मेन कैमरा दिया गया है। इसके अलावा 8MP Sony IMX355 112° अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। साथ ही 2MP मैक्रो कैमरा दिया गया है। फोन के फ्रंट में 32MP IMX615 कैमरा सेंसर दिया गया है। फोन से 30fps पर 4K वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। फोन दो स्टोरेज वेरिएंट में आता है। इसके 128 जीबी 23,999 रुपये है, जबकि 256 जीबी 25,999 रुपये में आएगा।

Oppo Reno 10 Pro+

कीमत - 54,999 रुपये
फोन में 64MP मेन कैमरा सेंसर दिया गया है। इसके अलावा 50MP IMX890 मेन कैमरा सेंसर दिया गाय है। साथ ही 8MP IMX355 अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस दिया गया है। फोन के फ्रंट में 32MP IMX709 कैमरा सेंसर दिया गया है।

Oppo Find N3 Flip

कीमत - 94,999 रुपये
फोन में 50MP मेन कैमरा सेंसर दिया गया है। साथ ही 48MP वाइड-एंगल कैमरा सेंसर दिया गया है। इसके अलावा 32MP टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। फोन का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ आता है। फोन में इंडस्ट्री फर्स्ट हैसलब्लैड सपोर्टेड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।

 

Source : Agency

पाठको की राय