Friday, October 23rd, 2026

54 लाख की आर्थिक अनुदान सहायता

रायपुर।
छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं जैसे पानी में डूबने, जहरीले जंतुओं के काटने, आकाशीय बिजली गिरने, अग्नि दुर्घटना सहित अन्य प्राकृतिक आपदा के कारण मृत्यु हो जाने के कारण मृतकों के निकटतम परिजनों को चार लाख रुपए की आर्थिक अनुदान सहायता जिला कलेक्टरों के माध्यम से स्वीकृत की जाती है।

राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत हाल में बलरामपुर जिले प्राकृतिक आपदा के 12 प्रकरणों में 48 लाख रुपए, रायगढ़ में तीन प्रकरणों में 12 लाख रुपए तथा उत्तर बस्तर  कांकेर में एक प्रकरण में चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता पीड़ितों को स्वीकृत की गई है।

 

Source : Agency

पाठको की राय