Friday, October 23rd, 2026

प्राकृतिक आपदा से पीड़ितों को 84 लाख रुपए की आर्थिक सहायता

रायपुर
छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा विभिन्न प्राकृतिक आपदा से पीड़ितों को जिला कलेक्टर के माध्यम से आर्थिक सहायता स्वीकृत की जाती है। ऐसे ही बलौदाबाजार भाटापारा जिले में ऐसे प्राकृतिक आपदा से पीड़ित 21 परिवारों के लिए 84 लाख रुपए की आर्थिक सहायता मंजूर की गई है। कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 में निहित प्रावधानों के तहत यह स्वीकृति प्रदान की है। प्रत्येक पीड़ित परिवार के लिए 4-4 लाख रुपए स्वीकृत किये गये हैं। सर्पदंश, गाज गिरने, पानी में डूबने, आग में जलने जैसी प्राकृतिक आपदाओं से मृत व्यक्ति के निकट परिजनों को इस योजना के अंतर्गत प्रति परिवार 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान दी जाती है।

राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत लाभान्वित हितग्राहियों में चंद्रकला बैरागी ग्राम ग्वाली तहसील बिलाईगढ़, पिताम्बर निषाद ग्राम घिरघोल कसडोल, राजाराम बरिहा सुरवाय कसडोल, सम्मेलाल धु्रव घिरघोल कसडोल, नारायण कैवत्र्य छरछेद कसडोल, मनबोध साहू डुमरपाली कसडोल, प्रेमाबाई पटेल बलौदा कसडोल, अजय कुमार टण्डन सीतापार सिमगा, रवि साहू भरसेला बलौदाबाजार, कुन्तीबाई ध्ुा्रव खपरी (मेढ़) बलौदाबाजार, कृतराम साहू झिरिया सिमगा, सरोज धु्रव जरौद सिमगा, भुनेश्वर साहू सूती उरकुली बिलाईगढ़, परदेशी राम साहू पिपरभौना बिलाईगढ़, सत्यनारायण वर्मा लाहौद लवन, अंधनी निषाद लालपुर भाटापारा, कमल यादव कड़ार भाटापारा, आशु साहू करहुल सिमगा, फिरंता कन्नौजे लटुवा बलौदाबाजार, कामता प्रसाद कुर्रे हरिनभ_ा पलारी और बुधराम सतनामी साल्हेओना बिलाईगढ़ शामिल हैं।

 

#Financial

Source : Agency

पाठको की राय