Friday, October 23rd, 2026

आपदा पीड़ितों को 56 लाख रूपए की आर्थिक सहायता

रायपुर
छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जिला कलेक्टर के माध्यम से विभिन्न प्राकृतिक आपदा पीड़ितों को आर्थिक अनुदान सहायता स्वीकृत की जाती है। ऐसे ही 14 प्रकरणों में सरगुजा जिले में पीड़ितों को 56 लाख रूपए की आर्थिक सहायता मंजूर की गई है।

राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानों के तहत सरगुजा जिले की अंबिकापुर तहसील के ग्राम भकौली के बकीलरामु ग्राम बलसेडी की श्रीमती परमेश्वरी बाई, ग्राम रनपुर के सेतलाल राजवाड़े की मृत्यु पानी में डूबने से होने के कारण मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। तहसील उदयपुर के ग्राम सायर के इंजोर साय, ग्राम करौंदी की श्रीमती ननकेशरी और ग्राम ललाती की श्रीमती सीमा, तहसील लुण्ड्रा के ग्राम सेमरपारा के अनिल सोनी, तहसील दरिमा के ग्राम ससकालो के गुरूचरण सिंह और ग्राम पम्पापुर की श्रीमती अनिता राम की मृत्यु पानी में डूबने से और तहसील अंबिकापुर के ग्राम मेण्ड्राकला की श्रीमती सीता बाई की मृत्यु सांप के काटने से होने के कारण मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

तहसील लूण्ड्रा के ग्राम बुलगा की श्रीमती हीरामनी, तहसील अंबिकापुर के ग्राम भकुरा के राहुल की मृत्यु पानी में डूबने से, ग्राम बरनीझरिया के श्याम साय, की मृत्यु आग से जलने से और तहसील उदयपुर के ग्राम मोहनपुर के ओमप्रकाश की मृत्यु मधुमक्खी के काटने से हो जाने के कारण मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

 

#Financial assistance

Source : Agency

पाठको की राय