Sunday, October 25th, 2026

दुर्घटना में मृत ग्राम पंचायत सचिव के आश्रितों को मिली 44 लाख रुपए की आर्थिक सहायता

जगदलपुर

जगदलपुर विकासखण्ड के तोड़ापाल ग्राम पंचायत सचिव श्री महेश बघेल की दुर्घटना में मृत्यु होने पर उनकी पत्नी तुलावती बघेल को 44 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि एक्सिस बैंक द्वारा प्रदान की गई। तुलावती को आर्थिक सहायता राशि का चेक शुक्रवार को जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गौतम पाटिल द्वारा सौंपा गया। इस अवसर पर एक्सिस बैंक के शाखा प्रबंधक मानस झनकार, संतोष वर्मा और सुनील वर्मा सहित जनपद पंचायत के कर्मचारी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि पंचायत विभाग के संचालक, एक्सिस बैंक और छत्तीसगढ़ प्रदेश पंचायत सचिव संगठन के मध्य हुए समझौते के तहत ग्राम पंचायत सचिवों का बैंक खाता एक्सिस बैंक में खोला गया है। समझौते के तहत बैंक द्वारा विभिन्न सुविधाएं प्रदान की जाती हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय