Tuesday, October 20th, 2026

पांच प्रकरणों में 20 लाख की आर्थिक सहायता

रायपुर
छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा विभिन्न प्राकृतिक आपदा से पीड़ितों को जिला कलेक्टर के माध्यम से आर्थिक अनुदान सहायता स्वीकृत की जाती है। ऐसे ही पांच मामलों में 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रावधानों के तहत सरगुजा जिले का तहसील सीतापुर के ग्राम बनेया की श्रीमती चंदकांति और ग्राम हरदीसांड निवासी प्रमोद मिंज की मृत्यु सांप के काटने से हो गई थी। इसी तरह से आकाशीय बिजली से जशपुर जिले के फरसाबहार तहसील के ग्राम सुईजोर की श्रीमती फ्लोरा मिंज ग्राम अंकिरा के महाबली विश्वकर्मा और दुलदुला तहसील के ग्राम मकरीबंधा की श्रीमती रायमुनी बाई की मृत्यु हो जाने के कारण मृतकों के पीड़ित परिजनों को चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

 

#Financial

Source : Agency

पाठको की राय