आपदा पीड़ित लोगों को 16 लाख की आर्थिक सहायता
बलौदाबाजार
प्राकृतिक आपदा से मृत 4 लोगों के निकट परिजनों के लिए 16 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। प्रत्येक व्यक्ति के लिए 4-4 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। कलेक्टरसुनील कुमार जैन ने राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के तहत आज 7 अक्टूबर को ये स्वीकृतियां प्रदान की हैं। जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार लाभान्वित हितग्राहियों में नंद लाल यादव ग्राम बनसांकरा तहसील सिमगा,जेठिया बाई ग्राम रावन तहसील सिमगा,कमलेश्वरी बाई कुंभकार शीतला पारा वार्ड सिमगा, तहसील सिमगा,सुन्नद कुमार मिश्रा ग्राम टेहका तहसील भाटापारा शामिल हैं। हितग्राहियों के निकट परिजनों के सांप काटने,पानी में डूबने अथवा आकाशीय बिजली के चपेट में आ जाने से मौत हो गई थी। कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदारों को आटीजीएस के जरिये पीड़ित लोगों के खाते में राशि जमा करने के निर्देश दिये हैं।

पाठको की राय