Friday, October 23rd, 2026

सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने के प्रकरण में आर्थिक सहायता स्वीकृत

कांकेर
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कांकेर द्वारा सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने के दो प्रकरण में मृतक के परिजनों के लिए 25-25 हजार रुपए के मान से 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत किया गया है। भानुप्रतापपुर तहसील के हाटकर्रा निवासी द्रोपति की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने के प्रकरण में उनके आश्रित मनहेर सिंह और श्रीमती रेखा की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने के प्रकरण उनके आश्रित सुदेष सिंह के लिए 25-25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत किया गया है। स्वीकृत सहायता राषि का भुगतान संबंधित तहसीलदार के माध्यम से किया जायेगा।

 

Source : Agency

पाठको की राय