Saturday, October 24th, 2026

3 परिवारों को 9 लाख 50 हजार की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

जगदलपुर
कलेक्टर चंदन कुमार द्वारा प्राकृतिक आपदा-दुर्घटनाओं से पीड़ित 03 परिवारों को 09 लाख 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई। जगदलपुर तहसील के ग्राम कंगोली निवासी छत्तीस बघेल की मृत्यु पानी में डूबने से भाई जयसिंह को, लोहंडीगुड़ा विकासखण्ड के ग्राम रायगोंदी निवासी रूकमणी की मृत्यु सांप काटने से पति राजमन को 4-4 लाख रुपए एवं बस्तर विकासखण्ड के ग्राम नंदपुरा के निवासी दल्लुराम की मृत्यु पानी में डूबने से पत्नी चैतीबाई को 01  लाख 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि दी गई।

 

#Financial

Source : Agency

पाठको की राय