Thursday, October 22nd, 2026

सड़क हादसे में मृत्यु के मामले में आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत


धमतरी। एसडीएम नगरी श्री चंद्रकांत कौशिक ने सड़क दुर्घटना में मृत्यु के दो प्रकरणों में उनके परिजनों को सामाजिक सुरक्षा और कल्याण मद से 25-25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनसार ग्राम आमगांव निवासी श्री मोहनसिंह मण्डावी की मृत्यु 27 जून 2021 को हुए सड़क हादसे के दौरान हो गई थी। मृतक की पत्नी श्रीमती लखमी बाई को एसडीएम नगरी ने उक्त मद से 25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। इसी तरह ग्राम बांधा नगरी के श्री भुवनलाल मरकाम की मृत्यु सड़क हादसे में 14 जनवरी को हो गई। उनकी पत्नी एवं आवेदिका श्रीमती सुधनी बाई को 25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि उपरोक्त मद से स्वीकृत की गई है।

 

Source : Agency

पाठको की राय