Monday, October 26th, 2026

वित्त मंत्री देवडा ने मंदसौर में किया तिरंगा यात्रा का शुभारंभ

भोपाल
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आहावान पर आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा अभियान जारी है। वित्त एवं वाणिज्यिक कर मंत्री जगदीश देवडा ने मंदसौर में अभियान के प्रति जागरूकता लाने साइकिल रैली का शुभारंभ किया। मंत्री देवडा ने कहा कि "हर घर तिरंगा" अभियान को लेकर जन-जन में आपार उत्साह देखा जा रहा है। भारत की शान तिरंगा जन-जन के मन में बसता है। यहाँ हमारी आन-बान-शान और स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने जिलेवासियों से आग्रह किया कि अपने घर और प्रतिष्ठान में तिरंगा अवश्य फहराये। साइकिल रैली विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया सहित जिले के अधिकारी-कर्मचारी एवं स्वयं सेवी संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

#Finance Minister Devda

Source : Agency

पाठको की राय