Tuesday, October 20th, 2026

MotoGP का आज होगी फाइनल रेस, CM योगी करेंगे फ्लैग-ऑफ

लखनऊ
MotoGP Bharat के लिए आज सबसे अहम दिन है, आज दुनिया भर से आए रफ्तार के जंगी (रेसर्स) बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट (BIC) के ट्रैक पर फाइनल रेस के लिए उतरेंगे. बीते कल यानी शनिवार को जॉर्ज मार्टिन ने स्प्रिंट रेस में सबको पछाड़ते हुए नंबर 1 की पोजिशन पर कब्जा किया था. अब आज मोटोजीपी की आखिरी और फाइनल रेस होगी. इस रेस में आयोजकों के साथ-साथ दर्शकों को भी मोटोजीपी का वर्ल्ड रिकार्ड टूटने की उम्मीद है. आज के इस आखिरी और अहम दिन के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद मौजूद रहेंगे.

CM योगी आदित्यनाथ करेंगे फ्लैग-ऑफ:

MotoGP Bharat के आयोजकों द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर मौजूद रहेंगे. जो कि MotoGP के फाइनल रेस को फ्लैग-ऑफ करेंगे. वहीं Moto-3 को भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ बल्लेबाज शिखर धवन हरी झंडी दिखाएंगे और Moto-2 रेस को बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम फ्लैग ऑफ करेंगे.

BIC के ट्रैक पर आज सुबह 11:10 से 11:20 के बीच वार्म-अप रेस होगी. इसके बाद 11 बजकर 30 मिनट से राइडर फैन परेड होगी, जिसे देखने के लिए दुनिया भर से आए बाइक रेसिंग के फैन जमा होंगे. दोपहर 12:30 पर Moto3 की रेस, 01:45 पर Moto2 की रेस और सबसे आखिरी में 03 बजकर 30 मिनट से MotoGP की फाइनल रेस शुरू होगी.

 

 

Source : Agency

पाठको की राय