Tuesday, October 20th, 2026

टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला कल, बिहार जयपुर बड़वानी मुंबई का सेमीफाइनल आज

अमरपाटन
अखिल भारतीय फुटबॉल टूर्नामेंट के पांचवें दिन के दो क्वाटर फाइनल मुकाबला मुंबई तथा श्रीनगर के बीच हुआ। जिसमे मुंबई ने 1- 0 से जीत हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश की। तो वही दिन का दूसरा क्वाटर फाइनल मैच में चेन्नई तथा जयपुर के मध्य खेला गया। जिसमे जयपुर ने 1 गोल दागते हुए 1- 0 से सेमीफाइनल पहुंचने वाली चौथी टीम बनी।

सचिव राकेश सिंह ने बताया कि आज 11 जनवरी को 2 सेमीफाइनल मुकाबले खेले जायेंगे । जिसमे पहला मैच ठीक 11:30 बजे से प्रारंभ होगा। बड़वानी, बिहार मुंबई तथा जयपुर की टीमें फाइनल में प्रवेश के लिए भिड़ेंगी। आयोजन समिति द्वारा खिलाड़ियों के मनोरंजन हेतु ज्यादा से ज्यादा संख्या में दर्शकों का मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों को उत्साहवर्धन के लिए निवेदन किया गया है।

 

#Final match

Source : Agency

पाठको की राय