Wednesday, October 21st, 2026

60 और 70 के दशक की 10वीं12वीं की मार्कशीट में होगा फाइनल करेक्शन

भोपाल
मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) से 1960 से 1970 तक के बीच दसवीं-बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी अपनी अंकसूची में सुधार करा सकते हैं। क्योंकि मंडल साठ के दशक के समस्त दस्तावेजों को नष्ट करने जा रहा हे। त्रुटिसुधार के लिये मंडल सिर्फ आफलाइन आवेदन ही स्वीकृत करेगा। इसमें विद्यार्थी जन्मतिथि में परिवर्तन नहीं कर सकेंगे। मंडल सिर्फ तीन माह में आने वाले आवेदनों पर ही कार्य करेगा। मंडल द्वारा 1960 से 2002 तक के दस्तावेजों के रिकार्ड को आनलाइन नहीं किया गया है। 2003 से 2022 तक के सभी रिकार्ड और दस्तावेज आनलाइन है।

मंडल पुराने दस्तावेजों में सुधार करवाने का मौका दिया है। क्योंकि कागजों के पुराने दस्तावेज खराब हो रहे हैं। मंडल जल्द ही सभी वर्षों के दस्तावेजों को आनलाइन कर देगा। 1971 से 2002 तक के दस्तावेजों में त्रुटि सुधार के लिए भी आवेदन करना होगा। 2002 से 2022 तक के दस्तावेजों में सुधार के लिए आनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए अप्रैल तक का समय दिया गया है। माशिम में विद्यार्थियों द्वारा इस संबंध में जानकारी लेना शुरू कर दिए हैं।

 

#Final correction

Source : Agency

पाठको की राय