Wednesday, October 21st, 2026

अंतिम सीएलसी: यूजी में 2000, पीजी में 800 प्रवेश

भोपाल
प्रदेश के 1301 निजी, सरकारी और अल्पसंख्यक कॉलेजों में यूजी-पीजी की छह लाख 16 हजार रिक्त सीटों पर प्रवेश कराने उच्च शिक्षा विभाग सीएलसी का तीसरा अतिरिक्त राउंड करा रहा है। अभी तक यूजी में दो पंजीयन और दो हजार प्रवेश हुए हैं। जबकि पीजी में 1200 पंजीयन और 800 प्रवेश हो सके हैं। प्रवेश लेने के लिए विद्यार्थियों के पास पंजीयन कराने का अंतिम मौका है। क्योंकि आज पंजीयन का अंतिम दिन है। विभाग 16 नवंबर तक प्रवेश लेगा। विद्यार्थी प्रवेश लेने के लिए सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक आवेदन करेंगे। कॉलेज प्राचार्य अपने स्तर पर एक बजे मेरिट बनाकर नोटिस बोर्ड पर विद्यार्थियों की सूची अपडेट करेंगे। मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थी अगले दिन सुबह 11 बजे तक फीस जमा कर प्रवेश ले पाएंगे।  

बरकतउल्ला विवि वर्तमान सत्र 2021-22 में बीए, बीकॉम, बीबीए और बीएससी के साथ एमकॉम, एमए और एमएससी का प्रथम सेमेस्टर सिर्फ 90 दिनों का होगा। उच्च शिक्षा विभाग एक बार फिर काउंसिलिंग की तिथि में बढ़ोतरी कर सकता है। विभाग ने 9 नवंबर से 14 नवंबर तक तारीख बढ़ाई थी, जिसमें एक फिर बढ़ोतरी हो रही है। काउंसलिंग से होने वाली लेटलतीफी से सेमेस्टर 90 दिन का रह जाएगा। विभाग ने पहले कहा था कि 30 अक्टूबर तक सभी राउंड पूरे कर लिए जाएंगे।

 

#PG

Source : Agency

पाठको की राय