फिल्म स्टार विक्रांत मेसी भोपाल आएंगे, '12वीं' फेल का प्रमोशन करेंगे
( अमिताभ पाण्डेय)
भोपाल।
फिल्म स्टार विक्रांत मेसी इन दिनों युवा दिलों की धड़कन बने हुए हैं।
उनके जोरदार अभिनय से दर्शकों का ध्यान खींचने वाली विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म '12वीं' फेल हर किसी का ध्यान खींच रही है।
हाल ही में सामने आए फिल्म के दिलचस्प और आकर्षक ट्रेलर ने बड़ी संख्या में लोगों को प्रभावित किया है। इस फिल्म को बहुत पसंद किया जा रहा है। फिल्म के दोनों गानों ने भी फिल्म के देखने शौकीन नौजवानों के दिल पर अपना जादू खूब चलाया है। अब '12वीं' फेल के प्रमोशन्स भी देश- विदेश में शुरू हो गए है।
इस फिल्म का प्रचार करने फिल्म स्टार विक्रांत मेसी भोपाल आ रहे हैं, जहां फिल्म का पहला प्रीमियर शो होस्ट किया जाएगा। ये प्रीमियर शो 21 अक्टूबर को शाम 7 बजे डीबी मॉल स्थित सिनेपोलिस मल्टीब्लेक्स में आयोजित किया जाएगा। इस इवेंट में स्टूडेंट्स भी हिस्सा लेंगे। खबरों के मुताबिक चुने गए 200 स्टूडेंट्स को प्रीमियर में फिल्म देखने और विधु विनोद चोपड़ा से भी रूबरू होने , बातचीत करने का मौका भी मिलेगा।
उल्लेखनीय है कि यह फिल्म सच्ची कहानी पर आधारित उन लाखों छात्रों के संघर्ष को दर्शाती है जो यूपीएससी प्रवेश परीक्षा देते हैं। लेकिन साथ ही, यह उस एक परीक्षा से कही ज्यादा है और लोगों को असफलताओं के सामने हिम्मत न हारने और रीस्टार्ट करने के लिए प्रोत्साहित करता है। विधु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्देशित 12वीं फेल 27 अक्टूबर को दुनिया भर में हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में रिलीज होने के लिए तैयार है। यह जानकारी गुरुप्रीत कौर ने दी।

पाठको की राय