Monday, October 26th, 2026

लड़बो कुपोषित से गड़बो सुपोषित छत्तीसगढ़: नागेंद्र गुप्ता

जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 7 जुलाई से 16 जुलाई तक वजन त्यौहार मनाया जा रहा है परशुराम चौक स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में वजन त्यौहार के दौरान पार्षद एवं जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता नागेंद्र गुप्ता भी उपस्थित थे। कुपोषण के खिलाफ सरकार द्वारा चलाये जा रहे इस अभियान में महिलाएं स्वंय आगे आकर इसका लाभ उठा रही है।

गुप्ता ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ और सुपोषित छत्तीसगढ़ बनाने के लिए छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार विशेष अभियान चला रही है 5 वर्ष तक के बच्चों को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए वजन त्यौहार मनाया जा रहा हैं जिसमें आयु के अनुसार वजन मापदंड की श्रेणी बनाई गई है जिससे कुपोषण का स्तर एवं बच्चो का ग्रोथ पता चल सके सामान्य मध्यम कुपोषित एवं गंभीर कुपोषित को तीन रंगों की श्रेणी में बांटा गया है हरा रंग सामान्य पीला रंग मध्यम लाल रंग गंभीर कुपोषित माना जाता है इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा बच्चे के पोषण स्तर का रिपोर्ट कार्ड बनाया जाता है उसके अनुसार माताओं को बच्चे की विशेष देखभाल के लिए समझाया जाता है और आंगनबाड़ी केंद्रों में मिलने वाले गरम नाश्ता भोजन एवं रेडी टू ईट अनिवार्य रूप से खिलाए जाने की परामर्श दी जाती है वर्तमान समय में बच्चों सहित सभी के लिए पोषण आहार की अत्यंत आवश्यकता है जिससे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता पर्याप्त रहे और सक्रिय कोरोना वायरस से लडऩे में सक्षम रहे जो बच्चे कुपोषित के शिकार हैं उन्हें मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना शिविर में एवं पोषण पुनर्वास केंद्र का लाभ लेने को कहा इस दौरान नगर कांग्रेस महामंत्री अंजुम अंसारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ढालमणि देवांगन श्रीमती दीप्ति देवांगन आंगनबाड़ी सहायिका श्रीमती संगीता सावरकर लक्ष्मी देवांगन सहित माताएं अपने बच्चे को लेकर उपस्थित थी।

 

Source : Agency

पाठको की राय