Wednesday, October 21st, 2026

टॉम लैथम और सोमरविल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

कानपुर
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है। पांचवें और अंतिम दिन सोमवार को पहले सेशन के पहले घंटे में न्यूजीलैंड ने कोई विकेट नहीं गंवाया है। भारत को मैच जीतने के लिए 9 विकेट की और जरूरत है जबकि न्यूजीलैंड को ऐतिहासिक जीत के लिए 250 से भी कम रन और बनाने हैं। टॉम लैथम और विलियम समरविल की जोड़ी क्रीज पर है। इससे पहले, चौथे दिन भारत ने अपनी दूसरी पारी 7 विकेट पर 234 रन पर घोषित कर दी थी।

 

 

#Fifty-century

Source : Agency

पाठको की राय