Monday, October 19th, 2026

FIFA World cup: मैक्सिको पर अर्जेंटीना की जीत के बाद बोले लियोनेल मेसी, आज से एक नया विश्व कप शुरू हुआ है 

FIFA World cup 2022 में अपना शुरुआती मैच हारने के बाद अर्जेंटीना की टीम आखिरकार फॉर्म में लौट आई है। शनिवार देर रात लुसैल में खेले गए ग्रुप सी के मुकाबले में अर्जेंटीना ने मैक्सिको को 2-0 से मात देकर टूर्नामेंट की पहली जीत दर्ज कर ली। बता दें कि अर्जेंटीना को अपने पहले मुकाबले में सऊदी अरब के हाथों 2-1 से हार का सामना करना पड़ गया था। यह फीफा विश्व कप 2022 का पहला बड़ा उलटफेर था। मैक्सिको के खिलाफ अर्जेंटीना को अपने स्टार प्लेयर लियोनेल मेसी के गोल के साथ ही मैच में जीत मिली। मेसी के अलावा एक गोल एंजो फर्नांडीज ने भी दागा था। 

 मैक्सिको के खिलाफ जीत मिलने के बाद अर्जेंटीना के स्ट्राइकर मेसी ने कहा कि उनके देश के लिए आज से एक और विश्व शुरू हो गया है। मेसी ने मैच के बाद कहा कि इस जीत के साथ ही हमारी टीम ने अंतिम 16 में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा है। साथ ही इस जीत के बाद मेसी की भी विश्व कप जीतने का सपना कायम है। मेसी ने मैच के बाद स्काई स्पोर्ट्स के साथ बातचीत में कहा, "अर्जेंटीना के लिए आज एक और विश्व कप शुरू हुआ।" "मैं लोगों से एक ही बात कहता हूं कि वो अभी विश्वास रखें, आज हमने वही किया जो हमें करना था। हमारे पास और कोई चारा नहीं था। हमें जीतना था ताकि हम टूर्नामेंट में खुद को आगे के लिए जिंदा रखें।"
 

 

#FIFA World cup

Source : Agency

पाठको की राय