Monday, October 19th, 2026

FIFA World Cup: पोलैंड को 2-0 से हराकर लियोन मेसी की अर्जेंटीना ने बनाई 

फीफा वर्ल्ड कप 2022 में शुरुआती झटके से उभरते हुए लियोन मेसी की अर्जेटीना टीम ने नॉकआउट स्टेज यानी राउंड ऑफ 16 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। उनका मुकाबला पोलैंड से था जहां स्टेडियम 974 में एलेक्सिस मैक एलिस्टर और जूलियन अल्वारेज ने टीम को पोलैंड पर 2-0 से जीत दिलाने में मदद की। (Photo Courtesy- @Argentina Twitter) अर्जेंटीना निश्चित तौर पर इस रिजल्ट से राहत की सांस महसूस कर रहा होगा क्योंकि उन्होंने अपना ओपनिंग मैच में सऊदी अरब से जैसे मात खाई थी वह बड़ा उलटफेर था। अब मेसी एंड कंपनी राउंड ऑफ 16 में ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला करने के लिए तैयार है। 

 मैच की बात करें तो अर्जेंटीना का टारगेट शुरू से क्लियर था और उन्होंने उसी हिसाब से जबरदस्त अंदाज में खेल शुरू किया, और अधिकांश मौकों पर गेंद को अपने कब्जे में रखा। काफी संख्या में मौके बनाए गए क्योंकि लियोनेल मेसी और सेविला लेफ्ट फ्लैंक पर काफी एक्टिव थे। यही वजह थी कि 10वें मिनट में मेसी ने एक अवसर बनाया लेकिन उनका बाए पैर से किया गया ये पॉवरफुल गोल वोज्शिएक स्जेसनी ने बचा लिया। मेसी ने कुछ ही मिनटों के बाद एक्यूना की ओर एक शानदार तरीके से गेंद पास की लेकिन वे इस मौके को भुनाने में कामयाब नहीं रहे और स्जेसनी ने इस बार आसानी से गोल बचा लिया।

 

#FIFA World Cup

Source : Agency

पाठको की राय